जम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

जम्मू में शीतकालीन अवकाश बढाई जांए – ज़ोरावर सिंह 

संवाददाता राजेश कुमार जम्मू

 

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने शिक्षा निदेशक और एलजी सरकार से लगाई गुहार जम्मू में शीतकालीन छुट्टियों को बढाने की मांग की है ,

       यह मांग उन्होने कडाके की पड रही सर्दी को देखते हुए जम्मू में चाय का लंगर लगाने के दौरान की इस अवसर पर फ्रंट के सदस्य प्रगट सिंह सासन, मास्टर मंजीत सिंह, वकील मनप्रीत कौर, जनक सिंह, आंचल कुमार और शमशेर सिंह भी मौजूद थे ।

    इस अवसर पर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा के कड़ाके की पड रही सर्दी और बेहिसाब पड रही धूंध व ठंड ने हर इंसान का जीना मुहाल कर दिया है, और ऐसे मे विद्यार्थीयों को स्कूल मे जाने से बहुत परेशानीयां हो सकती हैं ।

  फ्रंट के सदस्य आंचल कुमार ने कहा कि राज्य मे सर्दी का प्रकोप बढ रहा है और आगे हमारे त्योहार भी हैं तो मेरी अपील है कि हमारी मांग पर विचार की जाए।

  फ्रंट की सदस्य वकील मनप्रीत कौर ने भी राज्य की यूटी सरकार से कहा है कि बच्चों की सेहत को मद्देनजर रखते हुए पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट की अपील पर गौर किया जाए।

    फ्रंट के सदस्य प्रगट सिंह सासन ने कहा की रिकार्ड तौर सर्दी ने सबका जीना मुहाल किया है मेरी सरकार से अपील है कि हमारी मांग को माना जाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button