गुनामध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की बैठक सम्पन

(जिला ब्यूरो -: विकास अन्नोटिया)

गुना :-  विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा रामानंद आश्रम निचला बाजार बीनागंज में चाचौड़ा तहसील के अर्चक पुरोहित व धर्माचार्यों की बैठक सम्पन हुई । जिसमें प्रान्त धर्मप्रसार प्रमुख डॉ.दीपक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि धर्म की धुरी हमारे मठ मन्दिर है ये श्रद्धा के केंद्र के साथ शक्ति साधना के केंद्र भी है सभी मठ मंदिर पुजारियों को इन शक्ति केन्द्रों को जाग्रत करने की आवश्यकता है । 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ही नही है । बल्कि हर हिन्द के अंदर श्रीराम को प्रतिष्टित करने का अवसर हमे मिला विभाग सहमंत्री दिलीपसिंह कुशवाह ने सभी अर्चक पुरोहित से आग्रह किया कि 22 जनवरी को मेरा गांव मेरी अयोध्या बने ऐसी योजना बनाकर गांव गांव में मंदिर को केंद्र बनाकर भव्य आयोजन करना है शाम को पूरे गाँव मे दीप जलाए । बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला मंत्री श्रीराम सोनी , विष्णु शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा , भागवत कथा वाचक प्रेमानंद शास्त्री के साथ 40 ग्रामो के मंदिरों के अर्चक पुजारी शामिल हुए ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button