LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पूर्ण निर्माण परियोजनाओं को समय से विभाग को हस्तांतरित ना कराने पर मण्डलायुक्त नाराज

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – पूर्ण निर्माण परियोजनाओं को समय से विभाग को हस्तांतरित ना कराने पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने असंतोष व्यक्त किया है। सभागार में आयोजित 50 लाख रूपये से ऊपर के निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि 15 फरवरी तक कार्य पूर्ण करायें। बैठक में आईजी आर.के. भारद्वाज ने निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर व्यक्ति की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाय। निर्माण कार्य में बाधा पहुॅचाने वाले व्यक्ति के बारे में उन्हें अलग से जानकारी दी जा सकती है।

 मण्डलायुक्त ने समीक्षा में पाया कि विभाग एवं कार्यदायी संस्था द्वारा सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी नही दी जा रही है। आज की बैठक में पशुपालन विभाग की चार नयी परियोजनाओं की जानकारी दी गयी। समीक्षा में उन्होने पाया कि मण्डल में कुल 349 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें से बस्ती में 115 में से 30, संतकबीर नगर में 96 में से 14 तथा सिद्धार्थनगर में 138 में से 28 का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। अभी भी 20 अनारम्भ परियोजनाए है, जिसको शुरू कराने के लिए मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया है।

 गृह विभाग की निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मण्डलायुक्त तथा आईजी ने असंतोष व्यक्त किया है। उन्होने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय को भी बुलाया जाय। उन्होने बस्ती में जिला जेल में पार्टीशनवाल, नाला, पाठशाला, मुलाकाती घर तथा गौर, लालगंज थाना के आवासीय भवन तथा रूधौली अग्निशमन केन्द्र, पुलिस लाईन में ट्रांजिट हास्टल, महिला थाना में परामर्श केन्द्र के साथ-साथ सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर के निर्माण कार्यो की समीक्षा किया।

 मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया है कि सीएम-डैशबोर्ड पर निर्माणाधीन परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रतिमाह समय से अपलोड की जाय। विभागीय अधिकारी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि कमियों को समय से दूर किया जा सकें। उन्होने जिला पंचायत बस्ती द्वारा निर्माण कराये गये अमृत सरोवरों की टीम गठित करके जॉच कराने का भी निर्देश दिया है। उन्होने सड़क, पुल, त्वरित आर्थिक विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि, राज्यांश तथा जिलान्श के कार्यो की समीक्षा किया।

 बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, सीडीओ संतकबीर नगर संत कुमार, पीडी राजेश झा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नीरज पाण्डेय, पशुपालन के डा. अमर सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, माध्यमिक शिक्षा डा. ओमप्रकाश मिश्र, एडी बेसिक संजय शुक्ल, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, विद्युत के रामदास तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ता एवं परियोजनाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button