जम्मू कश्मीरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट ने जम्मू मे निर्धन असहाय और विधवा महिलाओं को राशन सामग्री देकर सहायता की

 

संवाददाता राजेश कुमार

 

जम्मू/मीरा साहिब

    पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने जम्मू पहुंच कर यहा के क्षेत्र सजादपुर नंदपुर और मलकपुर के निर्धन असहाय लोगों मे खासकर विधवा महिलाओ मे राशन सामग्री व चाय की किटस वितरित किए, इस अवसर पर उन्के साथ फ्रंट के सदस्य प्रगट सिंह सासन, मास्टर मंजीत सिंह, जनक सिंह, आंचल शर्मा भी मौजूद थे ।

         फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा के हमारा मकसद ही जम्मू-कश्मीर के सभी निर्धन और असहाय लोगों की सेवा करना है, चाहे वह लोग दूर दराज के सीमावर्ती क्षेत्रों मे रहने वाले हों या शहरों मे जिंदगी बसर करने वाले हों और चाहे वह किसी भी जाति बिरादरी के हों ।

           उन्होने कहा हमे हमेशां निर्धन असहाय अनाथ बुजुर्ग दिव्यांग विधवांए ज़रुरतमंद दिहाड़ीदार मजदूर बिमार और लाचार लोगों की सहायता करनी चाहिए, सबकी मदद करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए, हम सबको बेघर और सडकों पर रहने वालों की मदद करनी चाहिए यही हमारी इंसानियत है ।

        उन्होने कहा हमारे फ्रंट के सभी सदस्य मेहनत और लगन के साथ असहाय लोगों की सहायता करने मे हमेशां तत्पर रहते हैं और अगर किसी को भी सहायता की जरुरत पढे तो वह हमारे फ्रंट को और फ्रंट के सदस्यों को सेवा करने का अवसर दे सकता है इससे हम अपनी खुशनसीबी समझेंगे और समाज की सेवा मे अपना पुरा योगदान देंगे ।

      इस अवसर पर उन्होने उन सभी दानी हस्तीयों का शुक्रिया किया जिन्होने अपनी नेक कमाई से राशन और चाय की किटस मे अपना योगदान दिया जिस से असहाय लोगों की सेवा की जा सकी,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button