LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अलवर : जिंदोली सुरंग के पास सीमेंट से भरे ट्रोले व बोलेरो कार में भिड़ंत

दोनों रोड से नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई में गिरे, बोलेरो में बैठे लोग ट्रक व कार के नीचे दबे, निकालने का काम जारी

 

 लोकेशन:- जिंदोली

  संवाददाता जयबीर सिंह शाहजहांपुर (अलवर)

अलवर।जिंदोली सुरंग के पास मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सीमेंट से भरा ट्रॉला व बोलेरो कार में भिड़ंत हो गई। दोनों रोड से नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गए। बोलेरो में बैठे लोग ट्रक व कार के नीचे दबे हैं। एक युवक के दोनों पांव टायरों के नीचे दबे हैं। बाकी पूरी तरह से दब गए।घटना के बाद घायल व मृतकों को निकालने का काम जारी है। यह हादसा सुरंग से अलवर की तरफ हुआ है।आपको बता दें Rj 02 TA 3278 नंबर की बोलेरो कार है। वहीं 22 चक्का ट्रोला सीमेंट से भरा है। गांव के लोग वाहनों के नीचे दबे लोगों को निकालने में लगे हैं। लेकिन वे पूरी तरह से दबे हैं। इस कारण निकाल नहीं पाए। जेसीबी के पहुंचने के बाद निकालने का काम शुरू हुआ है। अभी तक घायल व मृतकों की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।मौके पर घायलों को बचाने में लोगों ने बताया कि करीब चार से 5 जने दबे हो सकते हैं। एक युवक के दिख रहा है। बाकी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं ट्रॉले में सवार लोग बच गए। यह घटना ओवरलोड सीमेंट से भरे ट्रॉले से हुई है। टक्कर के बाद दोनों नीचे गिर गए। बोलेरो कार पूरी तरह चिपक गई। खाई में गिरने के बाद ऊपर टायर हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button