LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ऊर्जा संरक्षण से होगा आने वाली पीढ़ी का भविष्य संरक्षित- ओम बाँठिया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ज्ञान दिशा स्कूल में बच्चों ईको स्कूल इंडिया प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऊर्जा संरक्षण एवं नवाचारों के बारे में बताया गया। संस्था सचिव श्वेता बाँठिया के नेतृत्व में बच्चों को ऊर्जा संरक्षण पर शिक्षाप्रद फ़िल्म प्रदर्शित की गई। व्यवसायी संदीप श्रीश्रीमाल ने बच्चों को उपकरणों में किए गये नवाचारों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के प्रयासों को बताया। व्यवसायी एवं कृषि प्रेमी अंशुल सालेचा ने बच्चों को अलग अलग तरीक़े के ऊर्जा उत्पादन एवं संरक्षण के बारे में बताया। समाजसेवी ओम बाँठिया ने नन्हे मुन्नों को अपने परिजनों तक ऊर्जा संरक्षण के उपायों को बताने की प्रेरणा दी। संस्था कोषाध्यक्ष संदीप ढेलढ़िया ने हाइड्रोइनर्जी एवं अन्य विकल्पों की जानकारी दी। संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने मंचासीन प्रबुद्ध जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button