अलवरधर्मराजस्थानशिक्षा

स्वार्थी और धोखेबाज लोगों से सावधान रहना चाहिए गुरुदेव भास्कर

पवित्र मनन दीप द्वारा ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा आज समाज में स्वार्थी और धोखेबाज लोग अधिक पनप रहे हैं हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए! उन्होंने कहा धोखा करने वालों को ईश्वर माफ नहीं करते! गुरुदेव ने कहा यदि हम परमात्मा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अच्छा इंसान बनना पड़ेगा परहित के लिए कार्य करना पड़ेगा जब जाकर ईश्वर खुश होंगे! उन्होंने सभी भक्तों से ध्यान कराया और कहां ध्यान से सभी समस्याओं का समाधान होता है इसलिए हमें ध्यान अवश्य करना चाहिए और उन्होंने सबसे अच्छी दिनचर्या बिताने का आह्वान किया!इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button