उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती
Basti News चुने हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा आदर्श रामलीला कार्यक्रम

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*खुशहालगंज दुबौलिया* – बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला कार्यक्रम चल रहा है । खुशहालगंज में आदर्श रामलीला कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह रहा है । आदर्श रामलीला को देखने के लिए दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है ।तीसरे दिन रामलीला मंचन में पुष्प वाटिका का भव्य दृश्य आदर्श कलाकारों ने सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया एवं धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन चुने हुए कलाकारों ने प्रस्तुत किया । खुशहाल गंज आदर्श राम लीला समिति में सभी प्रतिनिधियों के अथक प्रयास से आदर्श राम लीला कार्यक्रम संचालित हो रहा है ।
खुशहालगंज आदर्श रामलीला समिति द्वारा संचालित राम लीला कार्यक्रम दुबौलिया क्षेत्र में लोकप्रिय बनता जा रहा है । खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर ने कहा कि आदर्श रामलीला कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासियों का योगदान है समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगातार खुशहालगंज में कई वर्षों से आदर्श रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । आदर्श राम लीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि , दिलीप सिंह प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह,गिरीश कुमार सिंह , राजकुमार सिंह,जीत बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह अनिल वर्मा अखंड प्रताप सिंह, राहुल सिंह, विपिन सिंह , अमरपाल सिंह, शिवम सिंह ,श्रीनिवास पाठक ,तेजभान सिंह आदि भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


