LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

अग्निपथ योजना के खिलाफ अहीरवाल के नौजवानों में भारी आक्रोश

इंजीनियर तेजपाल यादव ने की दोहान पच्चीसी क्षेत्र में अग्निपथ योजना व भाजपा सरकार के खिलाफ में ताबड़तोड़ जनसभाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। इंजीनियर तेजपाल यादव ने अग्निपथ योजना व भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ में महेंद्रगढ़ जिले के दोहान पच्चीसी क्षेत्र के गांव गोद, बलाहा, भांखरी, रघुनाथपुरा व कोरियावास गांव में जनसभाएं की, जनसभाओं के दौरान क्षेत्र के लोगों ने इंजीनियर तेजपाल यादव का पगड़ी व फूलमाला पहनकर स्वागत किया । बहुत सारे लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दिया।

 इंजीनियर तेजपाल यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ 4 साल की कच्ची नौकरी के लिए बिना आर्थिक सुरक्षा और बिना सम्मान के कौन मां अपने जिगर के टुकडे, अपने लाल को फौज में भेजना पसंद करेगी? उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा कर रहे आर्मी के अग्निवीर जवान की आर्थिक सुरक्षा और पेंशन का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी है, जो देश अपनी सेना को भी कच्चे व ठेके पर रखने लगे और देश की सुरक्षा करने वाली सेवा के जवानों को तनख्वाह तक देने के पैसे सरकार के पास ना हो व वही अडानी अंबानी के करोड़ों अरबो रुपए माफ कर दिया जाए तो यह सरासर लोगों के साथ में अन्याय है।

जब देश में अग्निपथ योजना लाई गई तो उसे अग्निपथ योजना के खिलाफ में देश भर के अलग-अलग क्षेत्र में नौजवानों ने प्रदर्शन किए थे व विरोध दर्ज करवाया था, उसे विरोध को शांत करने के लिए भाजपा सरकार के तमाम नुमाइंदों ने व भाजपा सरकार ने कहा था की अग्निवीर योजना के तहत 4 साल के बाद वापस घर आने पर नौजवानों को दूसरी सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। और उसे घटना के 1 साल बीत जाने के बाद भी ना तो अग्निपथ योजना को सरकार द्वारा वापस लिया गया और अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के बाद घर आने पर नौजवानों के नौकरियों में आरक्षण देने की बात पर लिखित में ना कोई कानून सरकार द्वारा बनाया गया। इंजीनियर तेजपाल यादव ने कहा कि देश नेताओं की जुबान से नहीं चलता, लिखित में बने हुए कानून से चलता है।

 इस मुद्दे पर नौजवानों ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारा ही वोट लेकर हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, यह सरकार आज नौकरियों में निजीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य पर बहुत भारी चोट कर रही है।

इसके साथ इंजीनियर तेजपाल यादव ने बढ़ते निजीकरण पर भी चिंता जाहिर की और लोगों को एकजुट होकर आंदोलित होकर लड़ने के लिए प्रेरणा दी और कहा कि आज शिक्षा को महंगा किया जा रहा है और जो व्यक्ति शिक्षित होकर रोजगार पाना चाहता है उसका रोजगार खत्म किया जा रहा है, भाजपा सरकार आम लोगों के ऊपर चारों तरफ से चोट कर रही है और इसके बावजूद आपको शांत नहीं रहना चाहिए, आपको खड़े होकर एक नया आंदोलन खड़ा करना होगा और अपने हक की लड़ाई को लड़ना होगा।

 इस मौके पर लोगों ने आगे आकर खुद कहा कि अब भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों से गाँवों में आने पर कड़ा सवाल किया जाएगा व इस मुद्दे पर भारी रोष व्यक्त किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न गांवों में सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे!

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button