उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Basti महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली बच्चों द्वारा निकाली गई

पूर्व माध्यमिक महरीपुर की सहायक अध्यापिका अनुसरना सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया

 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – जनपद बस्ती में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर विनोद त्रिपाठी के निर्देशानुसार पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर की सहायक अध्यापिका अनुसरना सिंह के नेतृत्व में बच्चों द्वारा मिशन शक्ति रैली निकाली गई ।

इस दौरान गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया । विद्यालय में अनुपस्थित बालिकाओं के अभिभावकों से बात कर कर उन्हें विद्यालय में नियमित भेजने का आग्रह किया गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा वाद विवाद तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button