धर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भीखाराम जी घाट द्वारा स्व. नैनूराम श्रवण के पीड़ित परिवार की बच्चियों को 11000 का चेक प्रदान किया गया

महेंद्र कुमार जांगिड़

 

गुड़ामालानी। मालपुरा निवासी अध्यापक भीखाराम जी घाट द्वारा मानवता का परिचय देते हुए स्व. नैनूराम श्रवण के पीड़ित परिवार की बच्चियों को 11000 का चेक प्रदान किया गया।आज से पांच वर्ष पुर्व स्वयं नैनुराम सिलिकोसिस बिमारी के चलते काफी इलाज के बावजूद जिंदगी की जंग हार गए थे। परिवार में कमाऊ सदस्य के निधन से दुखी परिवार अभी संभला ही नहीं था कि परिवार की मुखिया नैनूराम की पत्नी का भी आक्समिक घटना से निधन हो गया। इनके पांच बेटियां व सबसे छोटा एक बेटा हैं। इनकी स्थिति को देखते हुए और इस परिवार को संबल प्रदान करने के लिए कई लोग आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में भीखाराम जी घाट ने अपनी उदारता दिखाते हुए बच्चीयों को ग्यारह हजार रुपए का चैक सुपुर्द किया।
इस दौरान पुर्व सरपंच दमाराम चौधरी,भगाराम, भैरुलाल व भोमराज अध्यापक इत्यादि मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button