देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

स्वच्छ पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश दिया

नशे से जीवन का नाश : मुनि सुमतिकुमार

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

स्वच्छ पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश दिया नशे से जीवन का नाश : मुनि सुमतिकुमार

बालोतरा 4-10-23 

अणुव्रत उद्‌बोधन सप्ताह के चौथे दिवस को आज पर्यावरण शुद्धि और नशामुक्ति दिवस के रूप मे मनाया गया । सर्वप्रथम स्थानीय शांती निकतेन विद्यालय से प्रात: विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया । जिसे बालोतरा जिला विधिक न्याय सेवा प्राधिकरण के जज श्रीमान सिद्धार्थजी दीप और अणुविभा के राष्ट्रीय सहमंत्री ओमप्रकाश जी बांठिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली शहर मुख्य मार्गो से होती हुई न्यू तेरापंथ भवन पहुंची । रैली में पर्यावरण व नशा मुक्ति के अनेक स्लोगन को हाथ मे पकड़े हुए विद्याथीर्यो ने जनता को संदेश दिया कि नशा नाश का द्वार है। अणुव्रतों का यह संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश, वृक्ष है धरती का श्रृंगार इसे मत काटो बेकार, इस तरह से अनेक प्रकार के नारो से जन जन को जागृत करने का संदेश दिया

 न्यु तेरापंथ भवन में मुनिश्री सुमतिकुमारजी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। पर्यावरण शुद्ध होगा तो ही हम अच्छे से सांस ले पायेंगे । छोटी छोटी आदतों से हम पर्यावरण को दूषित होने से रोक सकते है। विद्यार्थीयों के जीवन मे किसी भी प्रकार का नशा नही होना चाहिये । नशा जीवन का नाश करता है। नशे से व्यक्ति और भी कई बुरी आदतों से ग्रसित हो जाता है। हमारा जीवन व्यसन और नशा मुक्त बने यह प्रेरणा प्रदान की। 

अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा ने स्वागत और आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन नवीन सालेचा ने किया

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराजजी ओस्तवाल, मंत्री महेन्द्रजी वैद, महिला मण्डल अध्यक्ष निर्मलाजी संखलेचा तेयूपअध्यक्ष रोशन जी बागरेचा, अणुव्रत समिति से जवेरीलाल सालेचा,सुरेश गोठी,देवी छाजेड़,संरक्षकगण एवं सदस्य गण के साथ वृहद संख्या में श्रावक समाज उपस्थित हुआ । समिति द्वारा विद्यालय परिवार का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button