अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri थाना उचौलिया पुलिस द्वारा 25 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर अभियुक्त लईक खाँ पुत्र नवीउल्ला को गिरफ्तार किया गया  

* जनपद खीरी दिनांक 29.09.2023*

थाना उचौलिया पुलिस द्वारा 25 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर अभियुक्त लईक खाँ पुत्र नवीउल्ला को गिरफ्तार किया गया

 

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.09.2023 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा मोहम्मदपुर नरही से अभियुक्त लईक खाँ पुत्र नवीउल्ला निवासी ग्राम जन्डैलपुरवा मजरा वचगवाँ थाना उचौलिया जनपद खीरी के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना उचौलिया पर मु0अ0सं0 258/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

लईक खाँ पुत्र नवीउल्ला निवासी ग्राम जन्डैलपुरवा मजरा वचगवाँ थाना उचौलिया जनपद खीरी

*अपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0 65/10 धारा 379/411 भादवि थाना पसगवाँ जनपद खीरी

2.मु0अ0सं0 179/23 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना पसगवां जनपद खीरी

3.मु0अ0सं0 2527/09 धारा 307 भादवि थाना पसगवाँ जनपद खीरी

4.मु0अ0सं0 3528/09 धारा 3/25 ए एक्ट थाना पसगवां जनपद खीरी

5.मु0अ0सं0 31/16 धारा 401 भादवि थाना पसगवाँ जनपद खीरी

6.मु0अ0सं0 258/23 धारा 8/18 NDPS ACT थाना उचौलिया जनपद खीरी

*बरामदगी*

25 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1- उ0नि0 राजकुमार सिंह थाना उचौलिया

2-हे0का0 जय प्रकाश पटेल

3-हे0का0 विकास सिंह

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button