ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

गुरुग्राम के आयुक्त ने किया नारनौल में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

       गुरुग्राम के आयुक्त ने किया नारनौल में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

              गुरुग्राम के आयुक्त रमेश चंद्र बिढान ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी लोकसभा के आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

             *श्री बिढान ने आज जिला के गांव मिर्जापुर, बाछौद, रघुनाथपुरा व हमीदपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने शहर के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में बने मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया।*

               उन्होंने इन सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मूलभूत सुविधाओं के बारे में जांच की तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसी बात के मध्य नजर रखते हुए उन्होंने वहां पर बने रैंप का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी तथा भवन की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया।

               *इस मौके पर उनके साथ एसडीएम मनोज कुमार, निर्वाचन नायब तहसीलदार विनोद कुमार तथा संबंधित बीएलओ मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button