LIVE TVगुरुग्रामब्रेकिंग न्यूज़व्यापारहरियाणा
फ्लिपकार्ट वितरण केंद्र शुरू होने से हरियाणा की धरती पर लॉजिस्टिक के क्षेत्र में मॉडर्न आधुनिक तकनीक का नया अध्याय हुआ शुरू- उप मुख्यमंत्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
*गुरुग्राम टुडे न्यूज़*
फ्लिपकार्ट वितरण केंद्र शुरू होने से हरियाणा की धरती पर लॉजिस्टिक के क्षेत्र में मॉडर्न आधुनिक तकनीक का नया अध्याय हुआ शुरू- उप मुख्यमंत्री
*फ्लिपकार्ट बनेगी हरियाणा के 75 प्रतिशत आरक्षण की नीति लागू करने वाली पहली कंपनी : डिप्टी सीएम*
फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र शिलान्यास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र शुरू होने के साथ ही हरियाणा की धरती पर लॉजिस्टिक के क्षेत्र में मॉडर्न आधुनिक तकनीक का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
*श्री चौटाला ने कहा कि ई कॉमर्स बाजार के बढ़ते स्वरूप के चलते लॉजिस्टिक क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कुशल कार्यबल की मांग बढ़ रही है। ऐसे में बेहतर होगा कि फ्लिप्कार्ट प्रबंधन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में हरियाणा सरकार द्वारा संचालित राजकीय औद्योगिक इकाइयों के साथ करार कर अपनी सुविधा व जरूरत की हिसाब से कुशल कार्यबल तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी औद्योगिक संस्थान अपनी जरूरत के अनुरूप आईटीआई में विभिन्न कोर्सेज की भी शुरुआत कर सकता है।*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में फ्लिपकार्ट ऐसी प्रमुख कंपनी है जिसने अपने यहां 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर हरियाणा सरकार की निजी क्षेत्र की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ अपनाया है। उन्होंने पातली हाजीपुर में बनने वाले क्षेत्रीय वितरण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहला सिंगल फैसिलिटी केंद्र होगा जहां एक साथ दस हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
*इस अवसर पर पटौदी के विधायक श्री सत्यप्रकाश जरावता, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, जेजेपी के जिला अध्यक्ष श्योचन्द यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वही पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा तथा डीसी निशान्त कुमार यादव अन्य अधिकारी मौजूद रहें। फ्लिप्कार्ट से सीएफओ साकेत चौधरी, चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स रजनीश कुमार, सीईओ कल्याण कृष्ण मूर्ति, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट हेमंत बद्री व अन्य उपस्थित रहे।*

Subscribe to my channel
