धर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्री गणेश युवा मित्र मंडल मोहल्ला सिलाखाना नारनौल के दूसरे गणेश उत्सव में मुख्य अतिथि नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया ओर धर्मपत्नी भावना गोगिया रहे

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

श्री गणेश युवा मित्र मंडल मोहल्ला सिलाखाना नारनौल के दूसरे गणेश उत्सव में आज के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया ओर धर्मपत्नी भावना गोगिया रहे ।पंडित विशाल शर्मा जी ने विधिपूर्वक बाबा गणेश की आरती दमप्ती जोड़े से करवाई और दोनो को आशीर्वाद दिया।आज के गणेश चतुर्थी में मुख्य रूप से पहुंचे मनीष गोगिया ने सभी सदस्यो का आभार प्रकट किया जिन्होंने इतना मान सम्मान दिया ।सभी साथियों को बधाई दी की उन्होंने इतना अच्छा मंडप स्टेज सजाया हुआ है ।ओर अच्छी व्यस्था की हुई है।मंडल की ओर से भाई त्रिलोक जी ने पटका पहनाकर ,बाबा गणेश जी की माला भी पहनाई गई और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।मनीष गोगिया ने संस्था को आश्वासन दिया की जब भी उनको मेरी जरूरत होगी मैं तन मन धन से आपके साथ खड़ा रहूंगा।मनीष गोगिया ने बताया की हर साल की भाती इस साल भी नारनौल में बाबा गणेश से बहुत सारे उत्सव मनाए जा रहे है ।ये बड़ी खुशी की बात है नारनौल की जनता धर्म के काम में बहुत आगे बढ़ चुकी है कोरोना काल के बाद से लोगो में भगवान के प्रति रुचि ज्यादा ही देखने को मिल रही है।आज के पावन दरबार में मनीष गोगिया ,भावना गोगिया ,राघव गोगिया,हर्षित गोगिया,अनिल शर्मा,सुनील शर्मा,रवि ,नरेश ,उमेश जी,त्रिलोक,सतीश ढिकवाल,मुकेश शर्मा,पंडित विशाल शर्मा एवम् अन्य गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही ।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button