अलवर बाई पास रोड तिजारा में स्थित टेरा सिटी सोसायटी की पहली RWA टीम ने रविवार को सोसायटी में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में शपथ ग्रहण किया।
इस कार्यकारिणी में महेंद्र हुड्डा अध्यक्ष, खेमचंद शर्मा महासचिव, सुनील सिंह कनवासी कोषाध्यक्ष, नाहर सिंह जाट व्
रवि वेंकटेश उपाध्यक्ष, सुनील मनी त्रिपाठी सचिव, तथा जोगिन्दर चंचल और प्रदीप कुमार ने कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली।
सभी पदाधिकारियों को सोसाइटी वासियों ने बधाई दी, इस दौरान अध्यक्ष महेंद्र हुड्डा और उपाध्यक्ष खेम चंद शर्मा ने बताया कि सब रेसिडेंट्स के सहयोग से RWA की पूरी टीम एकजुट होकर सोसायटी हित में कार्य करने के लिए संकल्पित है।
रविवार को RWA टीम ने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने कार्य को शुरू किया।