अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जमीनी विवाद को लेकर हाथापाई एक की मौत होने का मामला दर्ज हुआ 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

भिवाड़ी. टपूकड़ा थाने में जमीनी विवाद को लेकर हाथापाई एक की मौत होने का मामला दर्ज हुआ। टपूकड़ा थानाधिकारी हनुमान साहय ने बताया कि फकरू पुत्र हनीफ निवासी निम्बाहेड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि मेरा पीता हनीफ और काला के पुत्र साहिब, नासीर, सोहील के जमीन के बटवारे को लेकर हाथापाई हो गई। उसके चलते मेरे दुसरे चाचा जाकर, फारूक, हारून भी घटना स्थल पर पहुंच गए और मेरे पीता हनीफ के साथ हाथापाई कर धक्का मार दिया जिससे वह नीचे गीर गए और बेहोश हो गए। जिस पर में अपने पिता को जल्द से जल्द उठाकर टपूकड़ा सरकारी अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टर ने देखा तो मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया व डॉक्टरों द्वारा शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोंप दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button