LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

उपायुक्त नारनौल ने फैजाबाद व कुक्सी में किया क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण

ऐप के जरिए की जा रही ई- गिरदावरी का रिकॉर्ड जांचा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

        

 उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज फैजाबाद व कुक्सी के खेतों में जाकर क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ऐप के माध्यम से फीड की गई फसल का मिलान किया।

   *उपायुक्त ने सजरा, खसरा गिरदावरी तथा एप में की गई इंट्री को देखकर क्रॉप वेरिफिकेशन के आंकड़े का मिलान किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की। गांव फैजाबाद के किसानों ने बताया कि इस बार बाजरे की फसल में कीड़ा लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव में कुछ एकड़ में मूंगफली की फसल लगाई गई थी, यह भी खराब हो गई है। इस पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर जो भी संभव सहायता होगी वह करवाई जाएगी।*

          इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार गजे सिंह, उपायुक्त पीए सुनील जांगड़ा, सदर कानूनगो अजीत सिंह व संबंधित पटवारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button