LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जन्माष्टमी के पर्व पर किन्नर समुदाय को मौहल्ला नलापुर में दो जगह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 नारनौल के मौहल्ला नलापुर के युवकों ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर किन्नर समुदाय एवं उनके गुरु विनोद को दो कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसकी सर्वत्र चर्चा पूरे शहर में है। नारनौल में पहली बार मुख्य अतिथि के रूप में पूरे किन्नर समुदाय को आमंत्रित कर जिस प्रकार उनका फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया उससे आम जनता में यह धारणा बनने लगी है कि किन्नर समुदाय पहले की तरह अब उपेक्षित नहीं रहा बल्कि ये भी हमारे समाज की मुख्य धारा से पूरी तरह जुड चुके है

    इस अवसर पर किन्नर समुदाय एवं उनके गुरु विनोद ने दोनों संस्थाओं को 21000-21000 देकर जहां उपस्थित लोगों की वाही-वाही लूटी वहीं उन्होंने यह भी बता दिया की किन्नर समुदाय भी धर्म-कर्म व सामाजिक कार्यों में अब किसी तरह से पीछे नहीं है। किन्नर समुदाय के गुरु विनोद ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी को 1100 रुपए व दूसरे कार्यक्रम में राधा-कृष्ण बने कलाकारों को भी 1100-1100 रुपए अपनी नेक कमाई से भेंटकर एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है की किन्नर संप्रदाय भी लोगों की दुख सुख में हमेशा उनके साथ है और रहेगा।

             उल्लेखनीय है कि नारनौल किन्नर समुदाय एवं उनके गुरु विनोद काफी समय से हर महीने गौशाला में स्वामणी करते रहे हैं, गरीब लड़कियों की शादियों में कन्यादान व सामान इत्यादि से उनकी मदद करते रहे हैं इसके अलावा उनका कहना है कि कोई भी मैरीट बच्चा अपनी गरीबी के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ है, उसकी मदद के लिए किन्नर समुदाय हमेशा तैयार है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button