LIVE TVधर्मभिवाड़ीराजस्थान

आशियाना आंगन आरडब्ल्यूए द्वारा सोसाइटी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से बनाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

आशियाना आंगन आरडब्ल्यूए की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोलास से मनाया।कार्यक्रम का आरम्भ दही हांडी से किया गया, जिसमें सोसाइटी के पुरुष और महिलाओं की चार टीमों ने हिस्सा लिया और नारी शक्ति की *टीम गोविंदा* विजयी रही। दही हांडी कार्यक्रम का संचालन शुभम अग्रवाल ने किया ।

इसके बाद,आशियाना आंगन सोसाइटी में पहली बार बाल झांकी शोभा यात्रा भी बहुत ही भव्य रूप में निकाली गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

आरडब्ल्यूए ने बाल झांकी शोभायात्रा की तैयारी कराने के लिए सोसाइटी की निवासी अदिति ठकुराल और रवीना जैन का धन्यवाद किया । 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की ही निवासी पूनम परिहार और दीपा अग्रवाल ने किया । आरडब्ल्यूए टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उनका धन्यवाद किया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कंवरपाल भिदुडी ने सभी बाल कलाकारों के नृत्य और उनके नृत्य रचनाकारों के साथ साथ सभी निवासियों का धन्यवाद और दिल से आभार किया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष के साथ उनकी टीम ने अन्य पदाधिकारी अनिल वाधवा , एडवोकेट आरती सक्सेना, आशीष कुमार अग्रवाल, सीए प्रमुद जैन, प्रोबीर कुमार प्रामानिक,हितेश मक्कर और अन्य सदस्य मयंक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गायत्री भास्कर, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button