LIVE TVधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
समाजसेवी कनक राज प्रभा जी गोलिया परिवार अमेरिका प्रवासी द्वारा श्री मां आईनाथ गौशाला के लिए गौशाला शेड हैतू 51000 का चेक प्रदान किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
बालोतरा राजस्थान न्यूज़
बालोतरा 7 सितंबर
समाजसेवी कनक राज प्रभा जी गोलिया परिवार अमेरिका प्रवासी द्वारा श्री मां आईनाथ गौशाला के लिए गौशाला शेड हैतू 51000 का चेक प्रदान किया गया। गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने मूलत जोधपुर निवासी, वर्तमान में अमेरिका प्रवासी प्रमुख भामाशाह एवं समाजसेवी कनक राज प्रभा जी गोलिया परिवार द्वारा जोधपुर एवं जोधपुर संभाग में सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए समय-समय पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उनके परिवार द्वारा जोधपुर में बृह त स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में कार्य के साथ ही बालोतरा में भी कोरोना काल में मरीजों हेतु दो मशीने भारत जैन मंदिर को प्रदान की गई तथा नाकोड़ा तीर्थ गौशाला में भी गो माता के लिए 51000 का चेक प्रदान किया गया था तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष लीलेश बालड को गौशाला के लिए 51000 का चेक प्रदान किया गया था । सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि कहा कि भामाशाह कनक राज प्रभा जी गोलिया परिवार जोधपुर में कृत्रिम अंग ,हाथ लगाने के कार्य में एंबुलेंस के माध्यम से भी सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा कांतिलाल जी चोपड़ा के बताए गए निर्देश अनुसार बालोतरा बाड़मेर जिले में भी दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ पैर लगाने के लिए एंबुलेंस की सेवा प्रदान कर ग्रामीण स्तर तक सेवाएं प्रदान की जाएगी।
मां आई नाथ गौशाला के संचालक करनाराम प्रजापत को रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष लीलेश बालड पूर्व सचिव हितेंद्र छाजेड़ ,गौशाला कार्यकारी प्रभारी संपत राज भंडारी, शांतिलाल हूंडिया ने 51000 का चेक प्रदान किया। गौशाला संचालक करनाराम प्रजापत ने अभार ज्ञापित करते हुए स्वयं सेवी संगठन एवं दानदाताओं द्वारा समय-समय पर गौ माता के लिए दिए जाने वाले योगदान को सराहनीय बताया।

Subscribe to my channel


