LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी पर्व

संवाददाता अरुण शर्मा
जन्माष्टमी पर्व को लेकर चारों तरफ धूम मची हुई है भिवाड़ी में सभी सोसाइटीयो में मंदिरों को सजाया जा रहा है और साफ सफाई की जा रही है। जन्माष्टमी पर्व पर दो दिन पहले ही सोसाइटीयो में कार्यक्रम होने शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में अरावली विहार सेक्टर 8 में देर रात कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सोसाइटी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और खूब मनोरंजन किया। सोसाइटी की महिलाओं ने भी डीजे की धुन पर जमकर डांस किया रात 12:15 बजे कृष्ण भगवान की आरती कर सभी को चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। गुरुवार को भी जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी साथ ही रात 12:00 बजे कृष्ण भगवान की आरती कर उन्हें भोग लगाया जाएगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस दौरान प्रधान भागीरथ सिंह,सुनील कुमार,रामसागर झा , शिरोमणी सिंह, नितेश, नरेश शर्मा, ओंकार,धर्मेंद्र,पिंकी,मीनू , रितु सहित सोसाइटी के सभी लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


