LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
जनआंकाक्षों पर पूरी तरह खरा उतर रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला: डा. अजय चौटाला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*महेंद्रगढ़ टुडे न्यूज़*
*17 सितंबर की महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा स्तरीय दादरी रैली तथा 25 सितंबर की जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर सीकर में होने वाली रैली के लिए ग्रामीण दौरे में चौटाला ने दिया निमंत्रण*
हमारी पार्टी ने घोषणा पत्र में जो चुनावी वादे किए थे, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनमें से अधिकांश वादों को पूरा कर दिखाया है तथा वह प्रदेशवासियों की जनआंकाक्षों पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। यह विचार जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे में वीरवार को आधा दर्जन गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस ग्रामीण दौरे में उन्होंने गांव गणियार, गढ़ी खारीवाड़ा, सिहोर, खेड़ा, चितलांग एवं बारड़ा में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया।

*इस दौरान उन्होंने गांव सुजापुर में कलावती पत्नी कन्हैया लाल के निधन पर शोक जताया। इसी प्रकार उन्होंने गांव सिहोर में कारगिल शहीद अशोक कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह उन्हाणी में कार्यकर्ता नवीन महलावत के दुर्घटना में घायल होने पर उनके घर गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना तथा भरपूर मदद का आश्वासन दिया। चितलांग में पूर्व हलका अध्यक्ष संजीव तंवर के निवास जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।*
*डा. अजय सिंह चौटाला के निशाने पर उनकी अपनी पुरानी पार्टी रही*
हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि जब हम उनसे अलग हुए थे तो हमने उन्हें पार्टी का डंडा, झंडा, फंड, 10 विधायक तथा 23 प्रतिशत वोटर सब कुछ उनको दिया, लेकिन उनकी गलत नीतियों की वजह से वह धरातल से रसातल में पहुंच गए और अब नामचारे का केवल एक विधायक बचा है। वोट भी 23 प्रतिशत से घटकर महज डेढ़ प्रतिशत रह गए हैं। ऐसी दुर्गति तो हमने भी नहीं सोची थी। दूसरी तरह आप लोगों के आशीर्वाद से दुष्यंत चौटाला जैसे नौजवान ने मात्र नौ महीने में ही न केवल संगठन को खड़ा किया, बल्कि तीन-तीन उपचुनाव भी झेले और दस विधायकों के साथ विधानसभा में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का 15 सालों से चला आ रहा बनवास खत्म किया था, ताकि कार्यकर्ताओं का एनर्जी बरकरार रहे।

*डा. चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि जब देश में किसान आंदोलन चल रहा था, तब टोल प्लाजाओं पर धरने पर बैठे किसान नेताओं ने दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मांगा। तब हमने कहा था कि यदि किसानों की मांगों का समाधान होता है तो केवल दुष्यंत नहीं, बल्कि जेजेपी के सभी दस विधायक इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि इस्तीफा तो सांसद हरसिमरत कौर एवं हमारे भाई अभय चौटाला ने भी दिया था, लेकिन कुछ समाधान हुआ क्या? उन्होंने कहा कि काम करवाने के लिए सत्ता में हिस्सेदारी होना जरूरी है तथा उनकी रगों में भी जननायक चौधरी देवीलाल का खून दौड़ता है तथा हमने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने की भरपूर कोशिश की है तथा आगे भी जो समय बचा हुआ है, उसमें और सवाया करके भरपाई करेंगे।*
उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की बन जाती है कि वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण दौरे में 17 सितंबर को दादरी में होने वाली लोकसभा स्तरीय रैली तथा 25 सितंबर को सीकर में चौधरी देवीलाल जयंती पर होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निमंत्रण देते हुए कहा कि हमने ऐसे अवसरों पर लाखों की भीड़ एकत्रित करके हमेशा राजनीतिक ताकत का अहसास करवाया है और जेजेपी ही ऐसी पार्टी है, जिसका भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।
*उन्होंने संगठन में एक बूथ एक यौद्धा, एक सखी तथा अनुभवी मजबूत कार्यकर्ताओं का मौका देने का आह्वान किया। उन्होंने कनीना में हुई पत्रकारवार्ता में कहा कि यदि चुनावी अड़चन नहीं आई तो महेंद्रगढ़- भिवानी लोकसभा से मैं ही चुनाव लडूंगा। अड़चन आने पर दिग्विजय को यहां से चुनाव में उतारा जाएगा तथा सभी दसों लोकसभाओं में हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।*
ग्रामीण सभाओं का मंच संचालन अजय एडवोकेट ने किया। इस ग्रामीण दौरे में जनसभाओं की अध्यक्षता जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा ने की। इस मौके पर उनके साथ कंवर सिंह कलवाड़ी, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, अभिमन्यु राव, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, रमेश पालड़ी, राव सुरेश शास्त्री, सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, कुलदीप कलवाड़ी, रविंद्र गागड़वास, बेदू राता, धर्मपाल तोबड़ा, कर्मबीर यादव, डा. राजकुमार यादव, जिला पार्षद मुन्नीपाल, नवीन राव, जॉनी तंवर, लक्की सोनी, रमेश इसराणा, रामकुमार मकसूसपुरिया, सुमन कटारिया, राहुल लांबा, विष्णु जोगी, मुकेश गणियार, बिजेंद्र अग्रवाल, सिलोचना ढिल्लो, संदीप खोरी, प्रमोद ताखर, धर्मबीर यादव, सोनिया धनखड़, हजारी लाल लंबौरा, कंवर सिंह उन्हाणी, अनिल सागरपुर, धर्मपाल एमडी, बलबीर गणियार, सुरेश पंच, महीपाल नंबरदार, बिज्जू गुर्जर, संजय पहलवान, छोटू पहलवान, सुंदर पहलवान, लक्की सरदार, अनिल कुरहावटा, धीरज शर्मा, दीपक यादव, प्रवीण, सोनू दौंगड़ा, सन्नी ततारपुर, रवि व चरणसिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


