LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

महेंद्रगढ़ में 9-10 सितंबर को भारी वाहनों पर पाबंदी

साइक्लोथाॅन रैली के लिए बंद रहेंगे कई रूट-नितिश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

             

    हरियाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए निकाली जा रही साइक्लोंथाॅन रैली 9 सितंबर को महेंद्रगढ़ में पहुंचेगी। रैली को लेकर आमजन को यातायात संबंधी किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए महेंद्रगढ़ एसपी नितिश अग्रवाल की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के तहत आमजन को सलाह दी गई है कि साइक्लोथाॅन रैली के लिए प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा प्रस्तावित किए गए मार्ग का प्रयोग करने से परहेज करें।

           *साइक्लोंथाॅन रैली (साइकिल यात्रा) को देखते हुए 9 सितंबर को महेंद्रगढ़ से कोसली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सुबह 7 बजे के बाद से शाम 9 बजे तक महेंद्रगढ़ से कोसली की तरफ जाने वाले भारी वाहन दूसरे रास्ते से जाएंगे। 10 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम के 9 बजे तक महेंद्रगढ़ से दादरी- सतनाली की तरफ से जाने वाले और सतनाली दादरी से महेंद्रगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।*

         इसी प्रकार सुबह 7 बजे के बाद कोई भी वाहन सतनाली-दादरी रूट से महेंद्रगढ़ की तरफ नहीं आने दिया जाएगा और ना ही महेंद्रगढ़ की तरफ से इस रूट पर जाने दिया जाएगा। 9 सितंबर और 10 सितंबर को आमजन इन मार्गों का प्रयोग ना करें, वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

          *पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में रेवाड़ी व दादरी पुलिस से पत्राचार किया जाएगा कि 9 सितंबर को रेवाड़ी-कोसली रूट पर कोई भारी वाहन ना आने दे और 10 सितंबर को दादरी-सतनाली की तरफ से कोई वाहन महेंद्रगढ़ की तरफ ना आने दे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button