LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

गांजा तस्कर ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

आधा दर्जन से ज्यादा बार कीये चाकू से वार, युवक को गंभीर हालत में किया अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर, युवक की हालत बनी हुई है नाजुक

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा भिवाड़ी 

 

एंकर : शहर के यूआईटी थाना क्षेत्र के सांथलका गांव में रविवार शाम को एक मामूली सी बात को लेकर अवैध गांजा तस्कर ने एक युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा बार चाकू से जान लेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही तस्कर ने युवक के साथी पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया। फिलहाल घायल युवक को भिवाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला अवेध गांजा बेचने की बात को लेकर हुआ बताया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही यूआईटी थाना अधिकारी सचिन शर्मा सहित पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

मामले में घायल हुए सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि साथलका गांव में अवतार सिंह की दुकान पर टिंकू पंजाबी गांजा बेचने का काम करता है उसकी ऐवज में वह अवतार सिंह को पैसे भी देता है जब उसने टिंकू पंजाबी को गांजा बेचने के लिए मना किया तो इसी बात पर टिंकू पंजाबी गुस्सा हो गया उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुरेंद्र के साथी प्रवीण ने राहगीर की मोटरसाइकिल का सहारा लेकर घायल सुरेंद्र को अस्पताल तक पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल यूआईटी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बाइट : सुरेंद्र सिंह, घायल युवक

बाइट : प्रवीण , घायल युवक सुरेंद्र का दोस्त

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button