LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बिजली कटौती की वजह से गर्मी में लोगों को हो रही कठिनाइयाँ

उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है

 

नीमराना जयबीर सिंह (अलवर )

बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।: शहर हो या फिर ग्रामीण इस समय बिजली की धुआंधार कटौती को लेकर हर तरफ हो हल्ला मचा हुआ है। कारण शेड्यूल से काफी कम बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं पसीने से तर बतर होने के साथ ही लोग जागकर रात गुजारने को विवश हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदार सब कुछ जानकर चुप्पी साधे हुए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button