LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वाधान मे आचार्य बजरंग शास्त्री जी के सानिध्य में रविवार को गौ पूजन कर गौ सवामणि का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

   

     श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में आज आचार्य बजरंग शास्त्री जी द्वारा श्री गोपाल गौशाला पर संस्थान के सभी सदस्यों ने पूजन कर गौ सवामणी का आयोजन किया, जिसमें सर्वप्रथम पं. मनीष शास्त्री ने मुख्य यजमान अनामिका ,मंजू भालोठिया,मनोज मुस्कान अग्रवाल एवं संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा श्री गणेश जी , नवग्रह सहित सभी देवी देवताओं का विधि विधान से गौ पूजन करवाया और गौ माता की आरती करवाई और सभी सदस्यों ने मिलकर गौ पूजन किया। 

         *इसके उपरांत गऊओ को हरी सब्जी , हरा चारा सहित खल, मेथी , गुड़ , सरसों , तेल ,नमक आदि मिलाकर सवामणि तैयार कर गउओं को खिलाई गई। इस अवसर पर जोगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गाय कें शरीर मे सभी देवताओं का वास होता हैं। उन्होने बताया की गाय की सेवा करने से मनुष्य के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । गौ सेवा व दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं।* 

              इस अवसर पर वेदप्रकाश बंसल ने बताया कि सभी मनुष्य को कोई पुण्य का कार्य जरूर करना चाहिये सभी वेदों एवं शास्त्रों का सार है कि परोपकार के समान कोई पुण्य नही है और दूसरो को दुख देने के समान कोई पाप नही हैं। हमे भी असहाय लोगो की सहायता करके कुछ पुण्य कमाना चाहिये । विनोद सोनी ने कहा कि गाय की सेवा करने से मनुष्य के अनेक प्रकार के दोष दूर होते व अलौकिक पुण्य की प्राप्ति होती है। जो जीव श्रद्धा विश्वाश के साथ गौ पूजन व गौ सेवा करते है उन पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है ।     

                *इस अवसर पर संस्था के प्रदीप संघी ने कहा कि यदि हम अपने घर में गाय नही पाल सकते तो कोई बात नही लेकिन कम से कम रोज अपने घर से गाय के लिये रोटी व अन्न हरा चारा गाय को खिलाये तथा विशेष शुभ अवसर जन्मदिन ,विवाह उत्सव ,विवाह की वर्ष गाँठ शुभ अवसर पर और श्राद्ध अथवा पुण्य तिथि पर भी गौ सवामणी कर पुण्य की प्राप्ति अवश्य करनी चाहिये। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सवामनी के बाद सवामणी का चेक भी गोपाल गोशाला को भेंट किया गया।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button