दिनांक 31.07.2023 को मुल्जिमान बलवंत सिंह, सुरेंद्र, कुलदीप, पंकज व चरणी सरदार द्वारा अनिल यादव उसके परिवार के लोगों द्वारा अनिल यादव निवासी ईशरोदा पर किया गया था जानलेवा हमला ।
जमीनी विवाद के चलते मुल्जिमान द्वारा जानलेवा हमले में किया गया फरसी व लाठी जैसे घातक हथियारों का प्रयोग ।
घटना के बाद से फरार हैं मुल्जिमान आज दिनांक 28.08.2023 को मुखिबर सूचना पर मुल्जिम बलवंत को ग्राम रोणीजा ईलाका थाना कोटकासिम से दबोचा गया।
फरार मुल्जिमान कुलदीप, सुरेंद्र व चरणी सरदार की तलाश जारीकार्यवाही- दिनांक 31.07.2023 को ग्राम ईशोरदा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगडा होने पर झगडे में घायल श्री अनिल कुमार पुत्र श्री धर्मपाल जाति अहीर निवासी ईशरोदा थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी के दौराने ईलाज सामान्य अस्पताल अलवर में पर्चा बयान लिये गये जिस पर प्र0सं0 202/2023 धारा 143,341,323,307 आईपीसी दर्ज किया गया । मुकदमा हाजा में अनुसंधान के दौरान जानलेवा हमले के अभियुक्तगण अपने निवास ग्राम सरकनपुर से फरार हो गये तथा बार बार अपनी लोकेशन को बदलते रहे । जिस पर थानाधिकारी थाना शेखपुर अहीर श्री हरदयाल सिंह द्वारा थाने पर विशेष टीम कर गठन कर साईबर सैल की मदद से मुल्जिमान की लोकेशन की पतारसी के प्रयास किये गये । आज दिनांक28.08.2023 को मुल्जिम बलवंत सिंह पुत्र श्री शीशराम जाति अहीर निवासी सरकनपुर थाना शेखपुर अहीर को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रोणीजा ईलाका थाना कोटकासिम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । गिरफ्तारशुदा मुल्जिम बलवंत सिंह पुत्र श्री शीशराम जाति अहीर निवासी सरकनपुर थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
टीम का विवरण
1. श्री हरदयाल सिंह SI थानाधिकारी पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
2. श्री निजामुदीन कानि0 322 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
3. श्री रामनिवास कानि0 489 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
4. श्री संदीप कानि0 818 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
5. श्री लोकेश कानि0 652 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी