भिवाड़ी फेज 3rd थाना अंतर्गत अवैध हथियार की नौक पर लुटपाट करने वाले दो आरोपी सरफरोज उर्फ चिल्लु व मोहम्मद इरफान गिरफ्तार
आरोपी सरफरोज उर्फ चिल्लु के विरूद्ध राजस्थान व हरियाणा में लुटपाट व चोरी के कई प्रकरण हैं दर्ज
आरोपीयान द्वारा घटना में उपयोग में ली गई बिना नम्बरी मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस को भी किया जब्त लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये उच्चाधिकारीगण को हालात अर्ज किये गये एवं थाना हाजा पर गठित विशेष टीम के अतिरिक्त अन्य टीम गठित कर तुरन्त आसूचना संकलन किया गया तथा चोरी, लूट व डकैती तथा अवैध हथियारों से सम्बन्धित अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई तथा थाना हाजा पर इस तरह के पूर्व से दर्ज मुकदमों व चालान शुदा मुकदमों में वांछित अपराधियों व चालान शुदा अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई तथा आपसी समन्वय से महत्वपूर्ण तथ्य व जानकारीयां प्राप्त हुई जिनके बारे में उक्त घटना से सम्बन्धित प्राप्त आसूचना से साम्यता देखते हुये थानाधिकारी सचिन शर्मा उप-निरीक्षक व पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की टीम
को मुखबीर खास से आसूचना मिली जिस पर दबिश देकर हमराही जाप्ता की मदद से सन्दिग्ध व्यक्तियो को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम सरफरोज उर्फ चिल्लू पुत्र श्री अमजद जाति मेव उम्र 23 साल निवासी रानियाकी थाना तावडू जिला मुँह मेवात (हरि०) व दुसरे ने अपना नाम मोहम्मद इरफान पुत्र श्री मोहम्मद रफीक जाति मेव उम्र 33 साल निवासी पाटुका थाना तावडु जिला नुह मेवात हरि. होना बताया जिनको दस्तयाब किया पुछताछ हेतु लेकर थाना पर आये एवं प्रकरण में पीड़ित के अनुसूचित जाति से सम्बन्धित होने के कारण सक्षम स्तर के अनुसंधान अधिकारी श्रीमान सी ओ साहब (एस.सी / एस.टी) भिवाड़ी से हालात अर्ज कर अग्रिम कार्यवाही हेतु श्रीमान सी.ओ साहब (एस.सी/एस.टी) भिवाड़ी को पत्रावली मय आरोपियान पेश की गई जिसमें नियमानुसार उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में काम लिया गया देशी कट्टा पूर्व में ही थाना फैज तृतीय पर दिनांक 11.08.2023 को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार मुल्जिम अलीम के पास से जब्त किया चुका हैं । उक्त तीनों मुल्जिमों से पूछताछ करने पर कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिसके द्वारा चोरी लूट व अवैध हथियार सम्बन्धित अन्य वारदातो के खुलासे में सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना हैं ।
-०: तरीका वारदात :-
मुल्जिमान द्वारा चैचिस नम्बर व इंजन नम्बर घिसकर बिना नम्बरी या गलत नम्बरी मोटरसाईकिल से मौका
पाकर लोगों से डरा धमकाकर या हथियार दिखाकर लूटपाट की जाती हैं।
-०: गिरफ्तार मुलजिम ० : –
1. मुल्जिम मोहम्मद इरफान पुत्र श्री मोहम्मद रफीक जाति मेव उम्र 33 साल निवासी बाटुका थाना तावडु
जिला नुंह (मेवात) हरियाणा ।
2. मुल्जिम सरफरोज उर्फ चिल्लु पुत्र श्री अमजद जाति मेव उम्र 23 साल निवासी रानियाकी थाना तावड
जिला नुंह (मेवात) हरियाणा । -०: बरामद माल ०:-
1. एक चैचिस नम्बर व इंजन नम्बर घिसी हुई बिना नम्बरी हिरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला
-: पुलिस टीम सदस्य :-
1. श्री सचिन शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी भिवाड़ी फैज तृतीय
2. श्री मुकेश कुमार हैड़ कानि0 161 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय
3. श्री कमलेश कानि0 949 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय
4. श्री राजेन्द्र कुमार कानि0 853 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय
5. श्री जगदीश सिंह कानि0 235 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय