LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सड़क हादसे मे एक 24 वर्षीय युवक कि दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

भिवाड़ी फूलबाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिन शनिवार सुबह रिको चौक के समीप ओल्ड व्हीलोसिटी के पास बाईक स्वार एक युवक दी ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौका पाकर ट्रक चालक अपने ट्रक को मौक़े से लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना भिवाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फूलबाग़ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया और शव को भिवाड़ी जिला अस्पताल कि मोर्चरी मे रखवाया।और घटना कि सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। जानकारी के अनुसार जमना अपार्टमेंट का रहने वाला प्रिंस आज दिन शनिवार सुबह अपने बाईक पर सवार होकर कम्पनी ड्यूटी पर जा रहा था। वह जैसे ही रिको चौक के समीप ओल्ड व्हीलोसिटी के पास पहुंचा तो वहाँ सड़क पर पानी भरा हुआ था वह ट्रक वाले को बोला कि भाई थोड़ा धीरे चला ले। इतने मे ट्रक चालक ने ट्रक रोककर ट्रक मे से लोहे का रोड निकाल कर युवक पर वार करते हुए उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया जिससे उसकी मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ट्रक और ट्रक चालक के जाँच मे जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये ये। और भिवाड़ी पुलिस पंचनामा तैयार करने मे जुटी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button