गफुर पठान केस में आया नया मोड़, कार्रवाई होगी दोषियों के खिलाफ”
गफुर पठान लाइनमैन हेल्पर जो 25 अप्रैल को अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए थे उनके केस में आया एक नया मोड़ जल्द होगा खुलासा दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिग ब्रेकिंग,,,
चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट
तहसील ।।।।रामपुरा। जिला नीमच। मध्य प्रदेश ग्राम राजपुरा में चचोर के विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी जिसमें चचोर निवासी गफूर खान जाफर खान पठान जो 25 अप्रैल दोपहर 11:00 ग्राम चचोर से 6 किलोमीटर दूर राजपुरा में लाइट का कार्य कर रहे थे जिसे अचानक ही वह खंभे से नीचे गिर गए थे जहां आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और अब तक यही समझ मैं आ रहा था कि लाइनमैन हेल्पर पठान की मृत्यु खंभे पर चढ़ने वाली जुगाड़ चप्पल की टूटने की वजह से नीचे गिरे हैं जिससे उनकी मृत्यु हो गई पर ऐसा नहीं हुआ है मृतक के भाई लियाकत पठान व उनके परिवारजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु करंट लगने की वजह से हुई है क्योंकि एक चप्पल खंबे पर वैसी ही टिकी हुई है और दूसरी चप्पल जमीन पर पड़ी थी अगर एक चप्पल टूटी तो फिर एक पैर खंभे पर ही था और एक हाथ में खंबे का बैलेंस होता है वह नीचे नहीं गिरते शक तो तब हुआ जब पोस्टमार्टम कर जब उनको घर लाया जा रहा था तो उनके हाथ पर चेक किया तो उनके हाथ पर करंट का निशान हाथ जला हुआ मिला पोस्टमार्टम में भी रिपोर्ट में उनकी मृत्यु करंट लगने की वजह बताई गई है यह पीएम रिपोर्ट में सामने आया है जब लाइट मेंटेनेंस का कार्य करते वक्त परमिट लेकर लाइट बंद करके कार्य किया जाता है पर परिवार जनों का मानना है कि या तो उनको परमिट नहीं दिया गया और बिना परमिट के ही कार्य करवाया जा रहा था मेंटेनेंस का और अगर उनको परमिट दिया गया तो फिर लाइट किसने चालू की इससे उनकी मृत्यु हुई है सही जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और परिवार जनों के सही मुआवजा मदद राशि मिले वह घर के किसी एक सदस्य को अनुकंपा में नौकरी दी जाए इसी आधार पर 6,6, 2023 रामपुरा थाने में आवेदन प्रस्तुत किया गया वह रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।।

Subscribe to my channel


