LIVE TVमहेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल खंड के अंत्योदय मेले के आखिरी दिन 66 लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण

अब 23 से 25 मई तक नांगल चौधरी के राजकीय महिला कॉलेज में लगेगा अंत्योदय मेला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

नारनौल 20 मई। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में नारनौल खंड के लाभार्थियों के लिए लगे अंत्योदय मेले का आज समापन हो गया। मेले में आज आखरी दिन 66 लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया।

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि नारनौल खंड के तीन दिवसीय अंत्योदय मेले में कुल 358 लाभार्थियों ने फायदा उठाया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब यह मेला आगामी 23 से 25 मई तक नांगल चौधरी के राजकीय महिला कालेज में लगेगा। इस मेले में 884 पहले से ही चिन्हित लाभार्थियों को बुलाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को फोन किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी उनसे संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन मेलों में पहले से ही चिन्हित लाभार्थियों को बुलाया जाता है। जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 1.80 से कम वार्षिक आए हैं उन परिवारों को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से गरीब परिवार अपना खुद का रोजगार खड़ा कर सकते हैं। एक गरीब परिवार की आजीविका का प्रबंध करने के लिए हरियाणा सरकार ने यह विशेष योजना चलाई है। जिला प्रशासन इन परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार इस तरह के मेलों का आयोजन कर रहा है।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी प्रेम कुमार, ईओ नगर परिषद सुमन लता, बीसी निगम के जिला मैनेजर राजपाल गोरा, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, लेखाकार हनुमान सिंह व रविंद्र सिंह के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button