महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत राइखेडा में आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
आज दिनांक 1 मई 2023 को राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जा रहे “महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत राइखेडा में आयोजित किया गया जिसमें तिजारा विधायक संदीप यादव ने शिरकत की, महंगाई राहत कैंप में संदीप यादव विधायक के द्वारा लाभार्थियों को महंगाई राहत कार्ड वितरित किए गए एवं जनता जनार्दन को महंगाई राहत कैंपों में अधिक से अधिक भाग लेने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, इस मौके पर उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव, तहसीलदार बसन्त कुमार, बीडीओ इंद्राज मीन, सरपंच विक्रम सिंह, झब्बू राम सैनी चेयरमैन नगरपालिका तिजारा, जयप्रकाश यादव वाइस चेयरमैन कृषि उपज मंडी तिजारा, धर्मपाल गुर्जर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिजारा, रामफूल पटेल एडवोकेट, पार्षद सुभाष यादव, योगेश सैनी, राजेश कसाना, पूर्व सरपंच मंगतूराम यादव कांग्रेस जन एवं महंगाई राहत कैंप के लाभार्थी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


