LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षास्वास्थ्य

हेल्थ केयर के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

संवाददाता जयबीर सिंह 

*गोरखपुर* भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के शीर्ष निगम राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं गोरखपुर जनपद के एजुकेशन वर्ड आईटी एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में लक्ष्य दिया था जिसका प्रशिक्षण के उपरांत आज हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल के द्वारा अंतिम परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे/

इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर इंo रिजवान अहमद जी के द्वारा बताया गया की महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है उन्हें अपने परिवार के पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना चाहिए, उन्होंने यह भी बताया कि प्रमाण पत्र आते ही शत प्रतिशत रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा, इस कार्यक्रम के दौरान एजुकेशन वर्ड के डायरेक्टर श्री इसरार अहमद प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभय दीपक, प्रशिक्षक जया कुशवाहा व संजना अग्रहरि, अमन श्रीवास्तव, अमित कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहे/

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button