LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कोटकासिम उपखण्ड के एक गांव कादेंया में खेती कार्य करने के दौरान मजदूर की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) राजस्थान

अलवर, राजस्थान के कोटकासिम उपखण्ड के अंतर्गत आने वाले गाँव कादेया में थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत 10 सेकंड में आधा शरीर दो हिस्सों में कटा आधा भाग अंदर आधा शरीर बाहर रह गया। युवक के सिर और गर्दन के हुए टुकड़े

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थ्रेसर से बाहर निकाला और मृतक युवक के शव को टुकड़ों को एक पोटली में बांधा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

ये यह घटना कोटकासिम क्षेत्र के कादेया गांव की सोमवार देर रात 1:30 बजे की घटना है। मृतक युवक गजेंद्र सिंह राजपूत गुरगचका निवासी कोटकासिम का हैं। थ्रेसर मशीन मालिक रामनिवास के यहां काम कर रहा था। मजदूरों ने बताया कि गजेंद्र राजपूत गेहूं की पुलीयों को थ्रेसर मशीन में डाल रहा था अचानक थ्रेसर में जोर की आवाज आई तो थ्रेसर मशीन को रोक दिया गया. तब जाकर पीछे देखा तो गजेंद्र सिंह राजपूत का आधा शरीर मशीन के अंदर फस गया था। इस कारण से उनकी मौत हो गई। गजेंद्र सिंह राजपूत 10 सालों से रामनिवास के थ्रेसर पर काम कर रहा था. और कटाई के सीजन में वो रामनिवास के थ्रेसर मशीन पर आ जाता था। सोमवार रात को भी वो थ्रेसर मशीन के पीछे गेहूं की पुली डालने का काम कर रहा था और उनके साथ चार पांच लोग और लगे हुए थे।अचानक उसका हाथ क्रेशर मशीन के अंदर चला गया और देखते-देखते उसका आधा शरीर क्रेशर मशीन के अंदर चला गया और उनकी मौत हो गई।

गाँव में पसरा सन्नाटा से लोग दुखी हो रहें हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button