LIVE TVराज्यशिक्षा

परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र साहिल का का हुआ सम्मान

 

महेंद्रगढ़ से ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

अटेली मण्डी 10/02/2023

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राताकलां में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह प्राचार्य राजपाल नाहर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आठवीं कक्षा के छात्र साहिल पुत्र मंगलराम को नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने अपने अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन व बच्चों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। एनएमएमएस प्रभारी डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत हरियाणा स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का उद्देश्य गरीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को 4 वर्ष तक सालाना 12000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मनीषा देवी ने बच्चों को संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति व मेहनत से विद्यार्थी निरंतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।इस अवसर पर स्कूल उप- प्राचार्य डॉ पुष्पा सिंह, प्रवक्ता सोमदत्त शर्मा, रामपाल शास्त्री, सुरेंद्र यादव, संजूबाला ,सतवीर सिंह , लालचंद यादव ,सोनू, निशा दयानंद ,वेदप्रकाश, सुधीर यादव मुकेश शर्मा ,संदीप यादव समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button