
महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 29 जनवरी। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुन्दरह में आगामी 5 व 6 फरवरी को दो दिवसीय दूसरा फील्ड एक्सपो 2023 का आयोजन किया जाएगा। पहले यह आयोजन विगत दिनों 16 व 17 जनवरी को किया जाना था। इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह से परियोजना अधिकारी डा. नेहा यादव ने बताया कि आगामी 16 व 17 जनवरी को आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में हजारों किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को संरक्षित खेती, खुले क्षेत्र में सब्जी, ऑर्गेनिक खेती व विभागीय स्कीम पर सेमिनार, संरक्षित खेती के प्रकार के प्रदर्शन हाई वैल्यू वेजिटेबल की खेती के तरीके, मिट्टी रहित मीडिया में हाई वैल्यू वेजिटेबल की पौध तैयार करना तथा एफपीओएस, प्रगतिशील किसान सब्जी के बीज, कृषि यंत्र या बागवानी से जुड़े फर्म की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ इसमें स्कूल के लगभग 400 बच्चे भी भाग लेंगे। जो स्टेकहोल्डर्स प्रदर्शनी के लिए अपनी स्टॉल लगाना चाहता है व लैंडलाइन नंबर 01282-244076 व मोबाइल नंबर 8168368079 पर फोन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टेकहोल्डर्स के लिए 2500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी।
Subscribe to my channel


