
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
आज प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा सुभाष पार्क नारनौल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। उसके उपरांत हवन का आयोजन किया गया। तथा हवन के उपरांत विद्वद् जनों ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। तथा *प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा* ने कहा हमें जयंती को मना कर ही कार्य पूर्ण नहीं समझना चाहिए। बल्कि देश के भविष्य के कर्णधार बच्चों को भी महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में उन्हें अवगत कराकर अच्छे अच्छे संस्कारों से युक्त करना चाहिए।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमर सिंह महारानियां, डॉ कृष्णा आर्या, डॉ जितेंद्र भारद्वाज, डॉ वीरेंद्र कुमार शास्त्री, भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, सरदार जोगेन्द्र सिंह चहल, पूर्व बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, मोहन सिंह चहल, परमानंद दीवान, शिवलाल वर्मा, सरदार तरणजीत, दुलीचंद शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह, सुमित, यूनिक सोनी, हरिकिशन गौड़, दीपक शर्मा, नवीन सैनी, राजकुमार सेन, गुलशन कौर, शकुंतला, अजय शर्मा, सुरेश शर्मा, रामसिंह बूमता, सूबेदार मेजर रम्पर शर्मा, सी.एस यादव, एवं अनेक माताओं, बच्चों एवं गणमान्य जनों ने यज्ञ में आहुति डालकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to my channel


