
अलवर से मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
तिजारा विधायक संदीप यादव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राईखेड़ा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं शिक्षा विभाग के द्वारा निर्मित कमरों के लोकार्पण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक के विद्यालय पहुंचने पर स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर विद्यालय परिसर में स्वागत किया। विधायक ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय में मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भी भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत राईखेड़ा के स्थानीय सरपंच विक्रम सिंह यादव ने की। विद्यालय में 2 कमरों का निर्माण शिक्षा विभाग के द्वारा 21.00 लाख रुपये की लागत से बनवाए गए हैं जिनका विधायक ने लोकार्पण भी किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान कार्यक्रम में उपसरपंच नारायण सिंह, कर्ण पंच, धर्मपाल मास्टर, रामु नंबरदार, धनसिंह कैप्टन, वीरसिंह नम्बरदार, निहाल सिंह प्रधानाचार्य, विशाल मास्टर्, दीपक यादव सहित विद्यार्थी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


