
महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़ 21 जनवरी। मत्स्य पालन विभाग की ओर से आज खंड महेंद्रगढ़ के गांव लावन की हरिजन चौपाल में 10 दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सोमदत्त मत्स्य अधिकारी ने मछली पालन से संबंधित विभाग की स्कीमों व विभाग द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी बताया। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि कोई भी अनुसूचित जाति से संबंधित बेरोजगार युवा या महिला मछली पालन के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार तथा अभय सिंह मत्स्यक उपस्थित थे ।
Subscribe to my channel


