देशराजनीतिराज्य

विधायक ने किया विद्युत सब- स्टेशन का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

 

संदीप यादव विधायक तिजारा एवं अध्यक्ष आरएसआरआईडीबी ने तिजारा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में निर्मित 33/11 केवी सब-स्टेशन तिजारा-द्वितीय का फीता काटकर लोकार्पण किया। जिसके उपरांत जीएसएस से विद्युत सप्लाई आमजन के लिए शुचारु की गई। नगर पालिका क्षेत्र में बने जीएसएस जयपुर डिस्कॉम के द्वारा 4.15 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। नगर पालिका क्षेत्र में नव- निर्मित जीएसएस के बनने से नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को विद्युत समस्या से निजात मिलेगी जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन झब्बूराम सैनी ने की। कार्यक्रम में तिजारा उपखंड के अधिशाषी अभियंता रामरत्न, सहायक अभियंता रमेश मीणा, नगर पालिका तिजारा वाइस चेयरमैन हरिश सांवरिया, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र, शिवप्रकाश यादव, आनन्द, पार्षद केवल सैनी, बिशम्बर सैनी, आशीष वकील, राहुल यादव, विनोद यादव, अजहरशाह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button