देशराजनीतिराज्य

13 गांवों के ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चित कालीन धरने पर बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पहुंचकर समर्थन दिया

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

नारनौल 16/01/2023

राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी नारनौल-चंडीगढ़ टॉल प्लाजा जाट गुवाणा गांव के पास दोनो तरफ कट छोड़ने की मांग को लेकर आसपास के 13 गांवों के ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चित कालीन धरने पर बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पहुंचकर समर्थन दिया।

धरने को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने कहा टॉल प्लाजा जाट गुआना के पास दोनो तरफ कट छोड़ने की ग्रामीणों की मांग वाजिब तथा लोकतांत्रिक है। इसलिए बहुजन समाज पार्टी ग्रामीणों के साथ उनकी मांग का समर्थन करती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर दुबलाना, जाट गुवाणा टोल प्लाजा पर उतरने तथा चढ़ने के लिए कट न छोड़े जाने के कारण आस-पास के दुबलाना, खतरीपुर, जाट गुआना, सागरपुर, भौड़ी, तिगरा, गुआनी, सिहमा, खामपुर, खासपुर, नूनी, सलूनी आदि अनेक गांव के लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप साथ लगते 13 गांवों के लोगों में भारी रोश व्याप्त है। राष्ट्रीय मार्ग जब बन रहा था तब अधिकारियों ने यहाँ कट छोड़ने का आश्वासन दिया था, और अस्थाई कट छोड़ भी दिया था। परन्तु अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने तानाशाही करके कट को बंद कर दिया है। इसलिए लोगो को लाम के समय में धरन देने को मजबूर होना पड़ रहा है। धरनारत प्रदर्शनकारियों ने कट छोड़ने की मांग बाबत एक ज्ञापन बसपा नेता ठाकुर अतरलाल को सौंपा। जिसे उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडगरी सहित दूसरे सम्बन्धित मंत्रियों तथा उच्च अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया। इस अवसर पर अजीत सिंह, दीपक, प्रदीप, विक्रम, मनोज, रेखाराम, धर्मेन्द्र, कमलेश, बिल्लूराम, मुनेश सिंह, पवन सिंह, भूप सिंह, औमप्रकाश, प्रेमपाल, जगदीश, गांधी, सुनिल, गौरव, जीतू सहित विभिन्न गांवों के सरपंच तथा सरपंच प्रतिनिधि और मौजीजान उपस्थित थे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button