LIVE TVदेशराज्यशिक्षास्वास्थ्य

विद्यार्थियों को 32 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह से जोड़ा तथा इसे स्कूल परिसर में आयोजित किया

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी, बीकानेर श्री अमित बुडानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता के लिए अमूल्य हो। आपको वे किसी भी कष्टदाई स्थिति में देखना नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि जब आप यातायात नियमों की पालना नहीं कर रहे हो तो दुर्घटना घटित हो सकती जिसमें आपको गंभीर चोट लग सकती तथा मृत्यु भी हो सकती है। इस नकारात्मक स्थिति से अपने अभिभावकों को बचाने के लिए आप को यातायात नियमों की पालना जरूर करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के द्वारा यातायात नियमों की पालना न करने पर घटने वाली स्थितियों के बारे में बहुत ही मार्मिक ढंग से बताया गया। विभिन्न पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों की पालना न करने पर लगने वाले जुर्माने, असुविधा व दुर्घटना आदि के बारे में जानकारी दी गई। रोड साईनेज/ चिन्ह के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया साथ ही स्कूल बस सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी बताया। इस अवसर पर

एडिशनल एसपी, बीकानेर श्री अमित बुडानिया ने स्कूल की डू छात्राओं अनुष्का गुप्ता व सृष्टि बोथरा को ट्रैफ़िक नियमों से संबंधित पेंटिंग्स बनाने पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button