जिलाधिकारी जालौन ने गड़ेरना में लगाई जनचौपाल

जालौन से मोनू शर्मा की रिपोर्ट
-ग्राम पंचायत गड़ेरना में आज जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने गाँव में ग्रामीणों की समस्या हेतु जनचौपाल लगाकर समाधान कार्यक्रम के तहत गाँव मे जन चौपाल लगा कर लोगों की ज़नसमस्याओं को सुना और कुछ समस्याओ का तत्काल निस्तारण भी किया। वही श्रवण कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे उन्होंने सैकड़ों की संख्या मे गरीब/बुजुर्गों को कंबल वितरण किए और सचिवालय मे जाकर पंचायत सहायक के कार्यों का निरीक्षण और गौशाला, तालाब, स्वस्थ उपकेंद्र और गाँव मे घूम कर आवास, इंटरलॉक देखे जिसमें कई लोग पात्र और अपात्र पाए गए अंत मे कुछ युवा समाजसेवियों ने गाँव मे वेहने बाली भद्रकाली नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया। मौके पर नदी का निरीक्षण जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण के कार्य का आदेश दिया अन्य कई निर्माण कार्य देखे।इस मौके पर एसडीएम अंगद यादव,तहसीलदार, सचिव, लेखपाल आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


