राजनीति
कृषि उपज मंडी तिजारा की प्रथम साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी अलवर राजस्थान
कृषि उपज मंडी तिजारा में प्रथम चुनाव बाद साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया, साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष सरजीत सिंह मेघवाल ने की। मीटिंग में तिजारा विधायक संदीप यादव ने भाग लिया। कृषि उपज मंडी की बैठक में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं व मंडी समिति में अधिकारियों व कर्मचारियों के पद सृजन करने, टपूकड़ा को गौण मंडी यार्ड घोषित करने, भिवाड़ी में मंडी यार्ड के लिए निशुल्क भूमि आवंटन कराने एवं मंडी विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान मंडी उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मंडी सदस्य बलवंत यादव, राज यादव, मुनीराम गुर्जर, नरेश यादव, नितिन जैन एवं मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


