देशब्रेकिंग न्यूज़

पोते की शादी के उपलक्ष में अपनी पेंशन से मास्टर त्रिलोक चंद सोनी ने गौशाला के लिए भेंट किया सेवा रथ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

धारूहेड़ा, 15 दिसंबर – यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के संरक्षक, पूर्व शिक्षक मास्टर त्रिलोक चंद सोनी ने पोते की शादी के उपलक्ष में अपनी पेंशन से देवकी गौ उपचार सेवा ट्रस्ट धारूहेड़ा स्थित गौशाला मैं गौ सेवा रथ (ई -टेंपो) भेंट किया।

 

यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि यह गौ सेवा रथ (ई -टेंपो) रोजाना शहर के सभी मोहल्ला मैं रोजाना जाकर गौ माता के लिए रोटी और योगदान इकट्ठा करने घर घर जाएगा। संस्था इसी वर्ष अप्रैल में गुड़गांव सेक्टर 84 स्थित गौशाला में भी गौ सेवा रथ (ई -टेंपो) भेंट कर चुकी है।

 

गौरतलब है कि पिछले एक दशक से मास्टर त्रिलोक चंद व उनका परिवार यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित प्रयास स्पेशल स्कूल के दिव्यांग जनों की सेवा में लगा हुआ है।

 

इस अवसर पर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कवर सिंह ने मास्टर तिलोकचंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे बुजुर्ग आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है इनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को समाज हित में कार्य करना चाहिए।

यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर ने कहा कि गौ माता युगो युगो से पूजनीय रही है कन्यादान और पिंड दान से पहले गौ दान किया जाता है। हिंदू धर्म में गौमाता हमारे लिए सर्वोपरि है।

 

धारूहेड़ा मेन बाजार मनी का बाग मैं 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चल रही श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के मंच पर त्रिलोक चंद सोनी उनकी धर्मपत्नी कैलाश देवी पुत्र राजेश सोनी, धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कवर सिंह यादव, यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर, प्रमुख समाज सेवी राजेश यादव( ज्ञानी), दिनेश ईश्वर यादव, कथावाचक पंडित बाबूलाल शर्मा, सोनू शर्मा, अक्षय कुमार, अश्वनी कुमार अन्य की उपस्थिति में गौशाला को गौ सेवा रथ (ई -टेंपो) भेंट किया गया।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button