ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
केंट मंडल द्वारा किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष धमेंद्र सिकरवार का भव्य स्वागत , कार्यकर्ता पार्टी की ताकत, चारो विधानसभा जीत का रचेंगे इतिहास – धर्मेंद्र सिंह सिकरवार
भाजपा वरिष्ठ नेता करण सिंह ठाकुर का जिला अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

जिला ब्यूरो चीफ :- विकास अन्नोटिया
गुना। भारतीय जनता पार्टी के केंट मंडल के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार का स्वागत सत्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमे बड़े संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे वही उक्त समारोह मे भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह ठाकुर का जन्मदिन भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने केक काटकर मनाया जिसमे पूर्ब भाजपा अध्यक्ष हरिसिंह यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, गुना मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, केंट मंडल के ज्ञानी प्रसाद राठौर, पप्पू चौधरी, रामेश्वर पंत, देवेंद्र चौहान, प्रमोद खटीक, अजय पंत, चंचल सोनी आदि भाजपा कार्य कर्ता मौजूद रहे