बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पूज्य श्री शालीभद्रमुनि जी म.सा. का देवलोक गमन – संत समुदाय में शोक की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा
ज्ञानगच्छाधिपति पूज्य गुरुदेव श्रुतधर पंडित रत्न १००८ श्री प्रकाशचंद्रजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, परम संयमी, साक्षात महावीर के समान अतुलनीय तपस्वी और तेजस्वी चर्याधारी पूज्य श्री शालीभद्रमुनि जी म.सा. ने दिनांक 20 नवंबर 2025, रात्रि लगभग 10:00 बजे बालोतरा में यावज्जीवन चोविहार संथारा धारण करते हुए पूर्ण शांति, समाधि तथा दिव्य चेतना में देवलोक गमन किया।
पूज्य मुनिश्री का सम्पूर्ण जीवन
तप, त्याग, संयम और साधना की उज्ज्वल परंपरा का प्रेरणादायी प्रतीक रहा। उनका कठोर तप, उच्च आदर्श, मर्यादा और अनवरत तपोयात्रा सदैव समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती रही। मुनिश्री के दिव्य उपदेश और जीवन चर्या जैन समाज सहित समस्त मानवता के लिए प्रेरक मार्गदर्शक के रूप में अमर स्मरण में रहेंगे।
उनके देवलोक गमन के समाचार से जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बालोतरा पहुँचकर अंतिम दर्शनों और वंदन के लिए उमड़ रहे हैं।
📌 महाप्रयाण यात्रा का समय – आज प्रातः 10:00 बजे
महाप्रयाण यात्रा अत्यंत श्रद्धा, भाव और विधि-विधान के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
🙏 पूज्य मुनिश्री की पावन स्मृति को सादर कोटि-कोटि नमन
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति सदस्य गणपत बाँठिया ने गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा —
“पूज्य श्री शालीभद्रमुनि जी म.सा. तप की ऊँचाइयों के शिखर और संयम के अप्रतिम आदर्श रहे। उनका तपोदीप्त जीवन समाज को सदियों तक दिशा देता रहेगा। हम सब स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनके उपदेश और स्नेह का लाभ मिलता रहा।”
🌸 विनम्र श्रद्धांजलि…
पूज्य मुनिश्री की दिव्य आत्मा परमधाम में शांति पाए — यही सामूहिक प्रार्थना।

Subscribe to my channel


