देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओ के लिए कार्यक्रम आयोजित

पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा और सूर्यघर योजना के स्वीकृति पत्र किये वितरित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 19 नवंबर। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज जिला अग्रणी बैंक कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक, बालोतरा द्वारा पंचायत समिति सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थी और आशान्वितों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने की। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक जोधपुर जोन के उप महाप्रबंधक संजीव उपाध्याय, सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र गोयल, राजस्थान ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक वीरेंद्र गोयल सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और ऋण राशि के उपयोग संबंधी सवालों के जवाब लिए। उन्होंने आमजन को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और पीएम सूर्यघर ऋण योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किए गए।

इस आयोजन का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स), असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों, और ऊर्जा क्षेत्र में सूर्य ऊर्जा के उपयोग हेतु आर्थिक संबल प्रदान करना था। आयोजन में नगर परिषद, बालोतरा और जिला उद्योग केंद्र की सक्रिय भागीदारी रही।

जिला अग्रणी बैंक अधिकारी रमेश कालमा ने बताया कि गत सप्ताह में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण आवेदनों की प्रगति उत्साहजनक रही। विभिन बैंको द्वारा 136 पीएम स्वनिधि, 66 पीएम विश्वकर्मा एवं 26 पीएम सुर्यघर के आवेदन स्वीकृत किये गए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में शिविर लगाकर ऋण स्वीकृत और वितरित किए जाएंगे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button